IT रेड…कारोबारियों के ठिकानों से डिजिटल साक्ष्य-फाइल ले गए अफसर:हवाला के जरिए लेनदेन का शक, 14 घंटे जांच चली; बयान देने ऑफिस बुलाया

छत्तीसगढ़ के स्टील कारोबारियों के ठिकानों पर 4 दिसंबर की सुबह आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। रायपुर के सिलतरा और रायगढ़ में एक साथ शुरू हुई इस कार्रवाई में विभाग की कई टीमें शामिल रहीं। आयकर अफसरों ने कारोबारियों के ठिकानों में 14 घंटे से ज्यादा जांच करके डिजिटल साक्ष्य, दस्तावेज और वित्तीय रिकॉर्ड जब्त किए है। आईटी के अफसरों ने कारोबारियों को बयान देने के लिए ऑफिस बुलाया है। आईटी विभाग ने टैक्स चोरी की शिकायतों के बाद छापा मारा था। विभाग को शक है कि कुछ कारोबारियों ने हवाला के जरिए लेनदेन किया है। इसकी जांच की जा रही है। देवी स्पंज, ओम स्पंज, और हिंदुस्तान क्वाइल में छापा 4 दिसंबर की सुबह आयकर विभाग की एक बड़ी टीम रायपुर के सिलतरा स्थित देवी स्पंज, ओम स्पंज, और हिंदुस्तान क्वाइल पहुंची। इन स्टील प्लांट के संचालक मैग्नेटो मॉल के पीछे सिग्नेचर होम में निवासरत हैं। प्लांट के संचालक विकास अग्रवाल, विपिन अग्रवाल और अरविंद अग्रवाल हैं और वो रियल एस्टेट कारोबार से भी जुड़े हुए हैं। कारोबारियों के सीए के यहां भी आयकर टीम ने दबिश दी थी। जांच टीम के साथ सीआरपीएफ जवान भी तैनात रहे। इसके अलावा रायगढ़ निवासी प्रतीक गोयल के यहां भी आयकर टीम ने जांच की। जमीन सौदों से जुड़े दस्तावेज की होगी जांच रायपुर के आनंदम सिटी निवासी विनोद सिंगला के घर सिलतरा स्थित एमएस पाइप निर्माण फैक्ट्री इस्पात इंडिया, आनंदम में ही रहने वाले रवि बजाज के घरों में भी आयकर ने दबिश दी थी। टीमों ने सभी फाइनेंशियल रिकॉर्ड जमीन सौदों से जुड़े दस्तावेज और ट्रांजैक्शन की जांच शुरू कर दी है। टीमों ने जमीन सौदों से जुड़े दस्तावेज, वित्तीय लेनदेन, ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड और कंप्यूटर हार्ड डिस्क जब्त कर जांच शुरू की। टैक्स चोरी की शिकायतों के आधार पर दबिश बताया जा रहा है कि पिछले 3 से 5 सालों के आयकर रिटर्न में बड़े अंतर और टैक्स चोरी की शिकायतों के आधार पर यह दबिश दी गई थी। विभाग को शक है कि कुछ कारोबारियों ने हवाला के जरिए लेनदेन किया है। कई कारोबारी अपने खातों और डॉक्यूमेंट्स को अपडेट करने में जुट गए। 100 से ज्यादा जवान थे मुस्तैद आयकर विभाग पिछले तीन-चार दिनों से यह कार्रवाई प्लान कर रहा था। इसके लिए 100 से ज्यादा सीआरपीएफ जवान भी सुरक्षा में लगाए गए थे। जांच के बाद अब विभाग कारोबारियों को बयान दर्ज करने के लिए ऑफिस बुलाएगा। विभाग आने वाले दिनों में जब्त दस्तावेजों की विस्तृत जांच करेगा। …………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… छत्तीसगढ़ में लोहा कारोबारियों के 50 ठिकानों पर IT रेड: रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़ में एक्शन; घर, दफ्तर और प्लांट में खंगाले दस्तावेज छत्तीसगढ़ में लोहा कारोबारियों के 50 ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा पड़ा। गुरुवार को रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और रायगढ़ में स्पंज आयरन, स्टील रोलिंग, पॉवर प्लांट और जमीन कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी गई। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *