अहमदपुर वन क्षेत्र के 4 गांवों में तेंदुआ दिखा:सीहोर में ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी, टीम गश्त कर रही

सीहोर जिले के अहमदपुर वन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चार गांवों में तेंदुए का लगातार मूवमेंट देखा जा रहा है। इससे ग्रामीण चिंतित हैं। वन विभाग को सूचना दी गई है, लेकिन अभी तक तेंदुए को पकड़ा नहीं जा सका है। तेंदुआ लगातार ग्रामीण क्षेत्रों के खेतों में घूम रहा है। जिन गांवों में तेंदुआ देखा गया है, उनमें पनदा, कोलूखेड़ी, जेतला और भैरूपुरा शामिल हैं। कोलूखेड़ी गांव में मुकेश मीणा के खेत पर लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए की तस्वीर कैद हुई है। जेतला गांव में स्कूल के पास भी जंगली जानवर का मूवमेंट दिखा था। भैरूपुरा गांव में किसानों ने तेंदुए को घूमते हुए देखा और उसका वीडियो बनाया। इसी तरह, पनदा गांव में भी एक ग्रामीण ने खेत पर तेंदुए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। अहमदपुर वन विभाग के डिप्टी रेंजर एचपी डागर ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना के बाद पूरे क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि सावधानी के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और जहां से भी सूचना मिल रही है, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *