बांसवाड़ा में फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार:मामा के घर से दबोचा, टॉप टेन अपराधियों में था शामिल

बांसवाड़ा पुलिस ने 6 महीने से फरार चल रहे इनामी बदमाश और खमेरा थाना के टॉप टेन अपराधी सुधीर कलासुआ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे ‘ऑपरेशन सुदर्शन चक्र’ के तहत मुंगाणा में उसके मामा के घर दबिश देकर पकड़ा। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। मामा के घर में छिपा था आरोपी जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि फरार सुधीर कलासुआ लंबे समय से अपने मामा के घर मुंगाणा की ओर छिपकर रह रहा था। जैसे ही टीम को विश्वसनीय सूचना मिली, पुलिस ने रात में ही दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देश पर थानाधिकारी रमेशचंद सेन के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। इस टीम ने आरोपी की लगातार लोकेशन ट्रेस की और सूचना पुख्ता होने पर उसे दबोच लिया। यह था पूरा मामला 11 मई की रात करीब 9 बजे प्रार्थी के भाई दिनेश और मांगीलाल बाइक से घर जा रहे थे। तभी आरोपी सुधीर और उसके साथी गोविंद ने ट्रैक्टर से पीछा करते हुए उन्हें रोका। दोनों ने लोहे के सरिये से हमला कर दिनेश को गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसका पैर टूट गया। जब मांगीलाल ने बीच-बचाव किया, तो आरोपी उसका मोबाइल और चांदी का ब्रेसलेट लूटकर फरार हो गए। पहले पकड़ा गया था दूसरा आरोपी खमेरा पुलिस ने मामले में पहले आरोपी गोविंद कलगुसवा को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि सुधीर लगातार फरार था। जिसके बाद उसे टॉप टेन अपराधी घोषित कर वारंट जारी किया गया। कोर्ट ने भेजा जेल गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां न्यायालय ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *