कोटा में बाल संरक्षण व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए डीआईजी कोटा रेंज राजेंद्र प्रसाद गोयल ने आज चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की नई सर्दी यूनिफॉर्म का अनावरण किया। कार्यक्रम डीआईजी के आवास पर आयोजित किया गया, जिसमें मनोवैज्ञानिक वरुण रस्सेवट, संरक्षण अधिकारी दिनेश शर्मा, नितिन भंडारी और अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक रामराज मीना ने बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा 1098 का नया लोगो जारी किया गया है, जिसे यूनिफॉर्म पर लगाया गया है। इस कदम का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को चाइल्ड हेल्पलाइन की जानकारी देना और जरूरतमंद बच्चों तक तेजी से मदद पहुंचाना है। मनोवैज्ञानिक एवं समाजसेवी वरुण रस्सेवट ने बताया कि यूनिफॉर्म में नया लोगो स्पष्ट रूप से दिखाई देता है, जिससे आमजन को हेल्पलाइन नंबर पहचानने में आसानी होगी। यह यूनिफॉर्म उन्होंने विभाग को निशुल्क उपलब्ध कराई है। उप महानिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद गोयल ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा में चाइल्ड हेल्पलाइन एक महत्वपूर्ण कड़ी है और पुलिस-हेल्पलाइन का समन्वय बाल संरक्षण के लिए अत्यंत प्रभावी साबित हो रहा है। कार्यक्रम में प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर नरेश मीणा, काउंसलर महिमा पांचाल, कनिष्ठ सहायक विक्रम कच्छावा, सुपरवाइजर श्रुति शर्मा, बंटी सुमन, रितेश और ओ. डब्ल्यू. संजय मेहरा भी उपस्थित रहे।


