टीकमगढ़ में हवाओं से बढ़ी ठंड, पारा 10.6° पहुंचा:दिन का तापमान 25 डिग्री; डॉक्टरों ने सर्द में बच्चों को बचाने की दी सलाह

टीकमगढ़ में पिछले 48 घंटों से चल रही सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहा। हालांकि, दिन में धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली है। भू अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री और न्यूनतम 13.02 डिग्री था। मंगलवार को यह 26.2 और 13.5 डिग्री रहा। बुधवार को दिन का तापमान 25.8 और रात का 11.7 डिग्री, जबकि गुरुवार को अधिकतम 24.6 और न्यूनतम 11.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में और गिरावट आई, जो 10.6 डिग्री दर्ज किया गया। विशेषज्ञ के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान दिन का तापमान 24-25 डिग्री के बीच बना रह सकता है, जबकि रात का तापमान घटकर 8 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। जिला अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. पीएल विश्वकर्मा ने ठंड से बच्चों के बचाव को आवश्यक बताया है। उन्होंने सलाह दी कि सर्द हवाओं के चलते छोटे बच्चों को गर्म कपड़े और टोपी अवश्य पहनाएं। ठंड से बचने के लिए दिन में अधिकतम समय धूप में बिताएं और शाम के बाद छोटे बच्चों को लेकर दोपहिया वाहन पर यात्रा करने से बचें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *