खंडवा रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेल मंत्रालय ने हुजूर साहिब नांदेड़ से टनकपुर के बीच नई साप्ताहिक ट्रेन (17631/32) चलाने की घोषणा की है, जिसका खंडवा में भी स्टॉपेज होगा। यह ट्रेन खंडवा से उत्तराखंड की ओर सीधी रेल कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। इसके साथ ही काशी एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर भी बड़ी राहत दी गई है। रेल बोर्ड ने नई ट्रेन संख्या 17631/32 का शेड्यूल जारी कर दिया है इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
नई ट्रेन के रूट में कई प्रमुख शहर शामिल हैं। यह ट्रेन हुजूर साहिब नांदेड़, पूर्णा, बसमत, हिंगोली, वाशिम, अकोला, मलकापुर, खंडवा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, ललितपुर, झांसी, ग्वालियर, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा, कासगंज, बदायूं, बरेली जंक्शन, इज्जतनगर, पीलीभीत और टनकपुर स्टेशनों पर रुकेगी। काशी एक्सप्रेस का 2 स्टेशनों पर ठहराव बहाल
यात्रियों की मांग को देखते हुए ट्रेन संख्या 15017/18 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गोरखपुर ‘काशी एक्सप्रेस’ का ठहराव खंडवा-इटारसी रूट पर आने वाले दो छोटे स्टेशनों पर मंजूर किया गया है। भोपाल डीआरएम पंकज त्यागी ने सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल को पत्र भेजकर इन स्टेशनों पर स्टॉपेज की मंजूरी की जानकारी दी है। इससे स्थानीय ग्रामीणों और अप-डाउन करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।


