टोंक में सर्दी बढ़ी, तापमान लगातार स्थिर बना:सुबह-शाम ठिठुरन; बीसलपुर बांध से 136 वे दिन भी पानी निकासी जारी

टोंक में सर्दी धीरे-धीरे बढ़ रही है। खासकर सुबह, शाम और रात के समय ठंड काफी महसूस की जा रही है। पिछले दो दिनों से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, बीसलपुर बांध से लगातार 136वें दिन भी पानी की निकासी जारी है। सुबह-शाम बढ़ी ठिठुरन, दोपहर में हल्की राहत शनिवार को भी मौसम शुक्रवार जैसा ही रहा। सुबह के समय लोग बहुत कम बाहर निकले, जबकि दुपहिया वाहन चालकों को ठंडी हवाओं के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिलती है लेकिन शाम ढलते ही ठंड फिर तेज हो जाती है। तापमान में 48 घंटे से कोई बदलाव नहीं पिछले 24 घंटे की तरह आज भी तापमान स्थिर बना हुआ है। अधिकतम तापमान भी न तो बढ़ने के आसार है और न ही गिरने की संभावना है। अधिकतम तापमान आज भी 23 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। वहीं बीते 24 घंटे की तरह 10 डिग्री सेल्सियस रहा है। इसके चलते रात के समय पहले के मुकाबले ज्यादा सर्दी का एहसास हुआ, वहीं दिन के समय मौसम साफ होने से थोड़ा सर्दी से राहत मिलेगी। दिन में मौसम साफ रहने से हल्की गर्माहट बनी रहेगी, लेकिन रात में ठंड और महसूस होगी। बीसलपुर बांध के गेट लगातार खुले बीसलपुर बांध से शुक्रवार को 136वें दिन भी पानी निकासी जारी रही। हालांकि एक पखवाड़े से ज्यादा समय से बीसलपुर बांध से बनास नदी में की जा रही पानी की निकासी स्थिर हैं। गेट नंबर-11 को 10 सेंटीमीटर खोलकर 601 क्यूसेक पानी बनास नदी में छोड़ा जा रहा है। अब तक इस सीजन में बांध से लगभग 141 TMC पानी छोड़ा जा चुका है- इस बेकार बहे पानी बीसलपुर बांध को साढ़े तीन बार भरा जा सकता है। अभी भी पानी निकासी जारी हैं। अभी बांध में बारिश नहीं हुई तो भी कुछ दिन और बांध का यह गेट खुला रहेगा। आवक धीमी लेकिन निकासी जारी रहेगी इस सीजन में बांध का एक गेट 24 जुलाई को खोला गया था। बारिश का दौर थमे काफी दिन हो गए, लेकिन आगे से बांध में धीमी गति से पानी की आवक बनी हुई हैं। ऐसे यह एक गेट खोल रखा है। बीसलपुर बांध परियोजना के XEN मनीष बंसल, AEN दिनेश बैरवा ने बताया कि अभी बांध फुल भराव क्षमता 315.50 आर एल मीटर तक भरा हुआ है। पानी की आवक के हिसाब से बांध से पानी की निकासी को कम ज्यादा किया जाएगा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *