बारां में ट्रक-कार टक्कर, दो की मौत:तीन गंभीर घायल कोटा रेफर, कार क्षतिग्रस्त; कोतवाली थाना क्षेत्र के मंडोला के पास हादसा

बारां के कोतवाली थाना क्षेत्र के मंडोला के पास शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा मंडोला के पास हुआ। बारां की ओर से जा रही कार को अटरू की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और वहां से गुजर रहे राहगीर मदद के लिए रुक गए। दुर्घटना में छबड़ा के नदी क्षेत्र निवासी मुन्नी देवी (80) पत्नी कैलाश नारायण और कामिनी (80) पुत्री राजू की मौत हो गई। वहीं, सतीश (55) पुत्र कैलाश नारायण, उर्मिला (50) पत्नी सतीश और पवन (52) पुत्र कैलाश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद मुन्नी देवी और कामिनी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल सतीश, उर्मिला और पवन को प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *