डीडवाना-कुचामन जिला मतदाता सूची पुनरीक्षण में आगे:100% गणना प्रपत्र डिजिटाइजेशन, 98.32% मतदाता मैपिंग पूरी

डीडवाना-कुचामन जिले ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR–2026) में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जिले ने अपने पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 100 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. महेंद्र खड़गावत ने बताया कि यह उपलब्धि लगातार समन्वय, बेहतर प्रबंधन और तकनीकी टीम के सक्रिय सहयोग का परिणाम है। जिले के 12 लाख से अधिक प्रपत्र ECI-Net पर अपलोड किए जा चुके हैं। डॉ. खड़गावत ने जानकारी दी कि जिले में 98.32 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष 1.68 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग भी जल्द पूरी कर ली जाएगी। जिले में 6.38 प्रतिशत मतदाता ASD (गैरमौजूद, स्थानांतरित, मृत) श्रेणी में दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले के 1229 मतदान केंद्रों पर कार्यरत बीएलओ ने 100 प्रतिशत फील्ड वर्क पूरा करते हुए घर-घर पहुंच सुनिश्चित की। उनकी मेहनत और समर्पण इस सफलता की प्रमुख वजह रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस कार्य को केवल आंकड़ों की उपलब्धि नहीं, बल्कि एक सामूहिक जिम्मेदारी, पारदर्शिता और मतदाता-केंद्रित व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रयास मतदाता सूची को अधिक विश्वसनीय एवं व्यवस्थित बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *