अलवर-जयपुर रोड पर नजर आए बाघ-बाघिन का VIDEO:दोनों ने सड़क पर बैठकर आराम किया; वाहनों में सवार लोग डरे

अलवर-जयपुर रोड (वाया भर्तृहरि) पर रात करीब 11 बजे बाघ-बाघिन (एसटी 2304-एसटी 9) नजर आए। करीब 8 मिनट तक दोनों सड़क पर रहे। इस दौरान सड़क के बीच में भी बैठे नजर आए। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। टाइगर-टाइग्रेस को देखकर किसी वाहन चालक की आगे जाने की हिम्मत नहीं हुई। अब सदर गेट पर बाघ एसटी-2304 भी आया नजर
सरिस्का में बाघिन एसटी-9 सदर गेट से आगे आस-पास दिखती रही है। अब यहां करीब एक महीने से टाइगर एसटी 2304 भी नजर आने लगा है। इससे पहले यहां युवराज टाइगर एसटी 21 दिखता था। एसटी 2304 के आने के बाद युवराज एसटी 21 नहीं दिखा है। मतलब इस टेरेटरी में नजर नहीं आता है। वनकर्मी मान रहे हैं युवराज 21 दूसरी टेरेटरी में चला गया। अब उसकी टैरेटरी में एसटी 2304 आ गया। जो कई बार टाइग्रेस के आसपास देखा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *