इटारसी में तस्करों से छुड़ाए 15 गोवंश:दो पिकअप जब्त, अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी फरार

इटारसी के पास बीती रात गोवंश की अवैध तस्करी का खुलासा हुआ। हिंदू महाशक्ति संघ के सदस्यों और ग्रामीणों की सूचना पर दो पिकअप वाहनों से ले जाए जा रहे 15 से 16 गोवंश को मुक्त कराया गया। हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर 6 से 7 तस्कर मौके से फरार हो गए। यह कार्रवाई हिंदू महाशक्ति संघ के जिला ग्रामीण अध्यक्ष भीम यादव और कांदई ग्राम सरपंच द्वारा दी गई सूचना के आधार पर की गई। सूचना मिलने पर इटारसी गौसेवक टीम और इटारसी नगर टोली के सदस्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने अवैध रूप से ले जाए जा रहे गोवंश को वाहनों से उतारकर पुलिस को सूचना दी। मामले में गुर्रा पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। रामपुर थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें तस्करी की जानकारी मिली थी, जिसमें 8 से 10 मवेशी और दो पिकअप वाहन पकड़े गए हैं। उन्होंने भी पुष्टि की कि रात के अंधेरे का फायदा उठाकर गो तस्कर फरार हो गए। गौरतलब है कि इन दिनों इटारसी और आसपास के ग्रामीण इलाकों में गो तस्कर सक्रिय हैं। गत रविवार को भी केसला ब्लॉक में एक पिकअप वाहन सहित दो तस्करों को पकड़ा गया था, जबकि दो अन्य गो तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए थे। केसला पुलिस ने भी उस मामले में तस्करी का प्रकरण दर्ज किया था। हिंदू महाशक्ति संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी जीतेंद्र राजवंशी ने इस घटना पर बयान देते हुए कहा कि एक बहुत बड़ा गो तस्कर गिरोह इस कृत्य में शामिल है, जिसे बख्शा नहीं जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *