कामा कस्बे में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर अंबेडकर जन विकास समिति द्वारा कस्बे के अंबेडकर पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में जाटव समाज के कई प्रमुख सदस्य और अन्य लोग उपस्थित रहे। इनमें जाटव समाज अध्यक्ष अमित कुमार, उपाध्यक्ष मनीष कुमार जयपुरिया, कोषाध्यक्ष रवींद्र कुमार और महामंत्री सोनू शामिल थे।


