उज्जैन में दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवकों की मौत:दोस्त की शादी से वापस लौट रहे थे, आयशर से भिड़ी कार; एक की जनवरी में थी शादी

उज्जैन में देवास रोड पर दताना के पास रात करीब 3 बजे बोलेरो और आयशर वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक नरवर में दोस्त की शादी में शामिल होकर लौट रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। नरवर थाना प्रभारी बल्लू मंडलोई के अनुसार मृतकों की पहचान विशाल सिंह (26) निवासी टोड़ीगांव ब्यावरा और संदीप पटेल (35) निवासी असलाना बड़नगर के रूप में हुई है। दोनों इंदिरा नगर में रहने वाले पवन सोनी की शादी में शामिल हुए थे। रात को मांगलिक कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे बोलेरो से वापस लौट रहे थे, तभी दताना–मताना के पास लहसुन से भरी आयशर से जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के बाद आयशर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। जनवरी में था विशाल का विवाह, संदीप करता था खेती हादसे की खबर से परिवार में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार विशाल की शादी 12 जनवरी 2026 को होने वाली थी, वहीं संदीप खेती किसानी करता था। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद शवों को वाहन से बाहर निकाला गया। पुलिस ने जब्त किया आयशर पुलिस ने आयशर वाहन को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पोस्ट मार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। विशाल का अंतिम संस्कार ब्यावरा में किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *