पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में नागा संत महंत नरेन्द्र गिरी की याद में श्री वल्लालेश्वर प्रतीक्षालय का निर्माण बांगड़ हॉस्पिटल में करवाया गया है। श्री सिद्धपीठ गजानन मन्दिर, नागा बाबा बगेची पाली के कारवारी महंत सुरेश गिरी की प्रेरणा से वेटिंग रूम का निर्माण करवाया गया है। इस वेटिंग रूम में 6 पंखे, 10 बेंचे, led, वॉटर कूलर, महिला और पुरुषों के लिए अलग–अलग बाथरूम का निर्माण करवाया गया है। रविवार सुबह इसका उदघाटन जिला कलेक्टर ln मंत्री, हॉस्पिटल अधीक्षक कैलाश परिहार, मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल दिलीप सिंह करेंगे। इस दौरान संत महंत चंचल गिरी, महंत नारायण गिरी, महंत रामगिरी, महंत कन्या गिरी, महंत महाकाल गिरी, मंडलेश्वर सहजानंद गिरी, महंत ब्रह्मचारी संत मौजूद रहेंगे।


