अनूपपुर में SIR का काम 100 फीसदी पूरा हो गया है, जिले में गणना पत्रों का डिजिटाइजेशन पूरी तरह से हो चुका है। ये काम चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार हुआ है। जिले में कुल 5 लाख 39 हजार 793 मतदाता हैं। इनमें से कोतमा विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 53 हजार 311, अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 81 हजार 571 और पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 4 हजार 911 मतदाता शामिल हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षल पंचोली के निर्देशों, सतत समीक्षा और लगातार की गई मॉनिटरिंग के कारण यह काम सफलतापूर्वक पूरा हुआ। उन्होंने जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के अधिकारियों, कर्मचारियों, बीएलओ सुपरवाइजरों और बीएलओ को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए थे।


