सिंगरौली में मंत्री दिलीप शाह ने ली परेड की सलामी:होमगार्ड स्थापना दिवस पर जवानों को किया गया सम्मानित

सिंगरौली जिला मुख्यालय स्थित कमांडेंट कार्यालय में आज शनिवार को होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री एवं विकास प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह उपस्थित रहे। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, सीआईडी से लाल प्रमोद सिंह, प्लाटून कमांडर योगेंद्र बहादुर सिंह, एसडीईआरएफ की टीम और आपदा मित्र कार्यक्रम से जुड़े सदस्य भी मौजूद थे। समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि दिलीप शाह द्वारा ध्वजारोहण और परेड की सलामी लेने के साथ हुई। राष्ट्रगान के बाद जवानों ने अपने उत्कृष्ट अनुशासन और दक्षता का प्रदर्शन किया। प्लाटून कमांडर योगेंद्र बहादुर सिंह ने मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री दिलीप शाह ने कहा कि होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा संगठन आपदा प्रबंधन, कानून व्यवस्था और जनसेवा में सदैव महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने जवानों की सेवा भावना की सराहना की। नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय ने कहा कि आपदा या किसी भी आपात स्थिति में होमगार्ड हमेशा तत्पर रहते हैं। उन्होंने होमगार्ड जवानों की निष्ठा और समर्पण को प्रेरणादायी बताया। मंत्री शाह ने आपदा उपकरणों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने भविष्य में भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों और आपदा मित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *