रिश्ते के भाई ने किया 7 वर्षीय बहन का शोषण:साथ खेलते-खेलते दिया घटना को अंजाम, बच्ची को थाने लेकर पहुंचे परिजन

जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां 7 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके ही रिश्ते के नाबालिग भाई द्वारा गलत कृत्य किए जाने की घटना प्रकाश में आई है। जानकारी के अनुसार बच्ची घर पर अकेली थी, तभी मौका पाकर नाबालिग ने उसके साथ अनैतिक हरकत की। इसी दौरान जब बालिका की मां अचानक मौके पर पहुंची, तब यह पूरा मामला सामने आया। मां को देखते ही बालक वहां से भाग गया। पुलिस ने बताया कि दोनों बच्चे खेल रहे थे तभी यह घटना हुई है अचानक मां पहुंची तब कहीं जाकर मामला खुल पाया है। घटना से घबराई मां ने तुरंत परिवार के अन्य सदस्यों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद परिजन बच्ची को साथ लेकर थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल प्रकरण दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अजय कुमार बैगा ने बताया कि शिकायत प्राप्त होते ही पुलिस ने बालिका का मेडिकल परीक्षण करवाया और नाबालिग को अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि गंभीर आरोपों को देखते हुए कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की विवेचना की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पुष्टि हुई है कि नाबालिक ,बच्ची का रिश्ते का भाई है। पुलिस ने नाबालिक बालक को न्यायालय के समक्ष पेश किया है और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *