फौजी अशनील अहिरवार 6 महीने बाद गांव लौटे:निवाड़ी के झिंगौरा में ग्रामीणों ने ढोल-ताशे के साथ किया स्वागत

निवाड़ी जिले के झिंगौरा गांव में आज देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। भारतीय सेना में सेवारत अशनील अहिरवार छह महीने की ड्यूटी पूरी कर पहली बार अपने गांव लौटे। उनके स्वागत में पूरा गांव उमड़ पड़ा। अशनील के आगमन पर गांव में त्योहार जैसा माहौल था। सैकड़ों लोग उनके स्वागत के लिए पहले से ही इकट्ठा थे। गांव की गलियों को तोरण-द्वारों से सजाया गया था। बच्चों ने हाथों में तिरंगे लिए थे, बुजुर्गों ने आरती उतारी और युवाओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचकर अपने फौजी भाई का अभिनंदन किया। ग्रामीणों ने कहा कि हमारा बेटा सीमा पर तैनात रहता है, तभी हम चैन की नींद सो पाते हैं। आज हमारा गौरव वापस आया है। लोगों ने फूलों की बारिश कर और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाकर उनका स्वागत किया। बुंदेलखंड क्षेत्र में इन दिनों युवाओं में सेना भर्ती को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। अशनील अहिरवार की वर्दी में वापसी ने इस उत्साह को और बढ़ा दिया। युवाओं ने कहा कि अशनील भैया को देखकर उनका जोश दोगुना हो गया है और वे भी भारतीय फौज में जाकर देश सेवा करना चाहते हैं। स्थानीय लोगों ने इस स्वागत को सैनिक की देश सेवा का सम्मान बताया। जिस तरह से फौजी अशनील अहिरवार का स्वागत हुआ और युवाओं ने रुचि दिखाई, उससे यह स्पष्ट है कि जल्द ही बुंदेलखंड के कई युवा भारतीय फौज में अपनी सेवाएं देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *