सिवनी में यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन कर क्षमता से अधिक मक्का का परिवहन कर रहे दो वाहनों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने इन ओवरलोड ट्रकों पर कुल 49 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। यह कार्रवाई दोपहर के समय की गई। यातायात थाना प्रभारी विजय बघेल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षमता से अधिक माल ढोने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दोपहर करीब 12 बजे चेकिंग के दौरान वाहन क्रमांक एमएच 40 बीजी 8544 और एमपी 22 एच 1668 को रोका गया। दोनों वाहनों में क्षमता से अधिक मक्का पाया गया। चेकिंग दल प्रभारी एएसआई रघुवीर सिंह परिहार ने वाहन क्रमांक एमएच 40 बीजी 8544 पर 23 हजार रुपए और वाहन क्रमांक एमपी 22 एच 1668 पर 26 हजार रुपए का समन शुल्क वसूल किया। इस चेकिंग दल में यातायात थाना के एएसआई रघुवीर सिंह परिहार के साथ आरक्षक लोकराम गुर्दे, राजेश सरयाम और राकेश मार्को शामिल थे।


