जंगल में छोड़े गए चीता शावक की मौत:आशंका- डर के कारण पत्थर या पेड़ से टकराया था शावक

कूनो नेशनल पार्क से दुखद खबर आई है। मादा चीता वीरा के 10 महीने के शावक का शव शुक्रवार दोपहर जंगल में मिला। यह शावक गुरुवार को अपनी मां वीरा और दूसरे शावक के साथ खुले जंगल में छोड़ा गया था। कुछ ही घंटों में यह मां से अलग हो गया। माना जा रहा है कि रात को अकेला होने के कारण तेंदुआ या अन्य खतरों से बचने के लिए तेज दौड़ लगाई, जिससे टकराने और मौत हुई। सीसीएफ उत्तम कुमार शर्मा ने कहा, शावक की टकराने से मौत हुई है। संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। 2 साल में 14 चीतों की मौत

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *