ज्वेलरी-शॉप में गन पॉइंट पर 13 लाख की लूट,VIDEO:सोने-चांदी के गहने ले गए,बच्ची सोफे पर सोती रही, 3 में से 2 आरोपी MP के

छत्तीसगढ़ के सुकमा में एक ज्वेलरी शॉप से 13 लाख की लूट हो गई। 2 नकाबपोश लुटेरों ने व्यापारी को पिस्टल दिखाई और फिर सोने-चांदी के ज्वेलरी लूट कर ले गए। इसका CCTV वीडियो भी सामने आया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। वीडियो में 1 चोर दुकान मालिक पर बंदूक ताने हुए, दूसरा चोर सामान भरते नजर आ रहा है। वहीं, शॉप के सोफे में एक बच्ची भी लेटी हुई थी। जिसे चोरों ने कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। वहीं, घटना के 3 घंटे बाद ही पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ लिया है। आरोपियों ने कुल 12 लाख 80 हजार का सामान लूटा था। पहले देखिए ये तस्वीरें- मध्यप्रदेश से साथियों को बुलाकर वारदात इस वारदात का मुख्य आरोपी सुकमा का रहने वाला अंकित राय (18) है। जिसने मध्यप्रदेश के भिंड के रहने वाले अपने 2 साथी कोमल सिंह (22) और आर्यन रैपुरिया (22) को बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के पहले आरोपियों ने 3 दिन तक दुकान की रेकी की थी। चोरी के बाद सब एमपी भागने के फिराक में थे। 1 आरोपी को पकड़ाया, दूसरा भागा जानकारी के मुताबिक मुख्य शहर में स्थित दुर्गा ज्वेलरी शॉप में वारदात हुई है। गुरुवार (4 दिसंबर) की रात साढ़े 8 बजे अचानक 2 नकाबपोश युवक दुकान के अंदर घुस गए। उन्होंने पिस्टल निकालकर सर्राफा व्यापारी पर तान दी। दूसरे युवक ने सारे आभूषण को अपने पास रखे एक बैग में डाल दिया। जिसके बाद अंधेरे का फायदा उठाकर दोनों मौके से फरार होने की कोशिश किए। जैसे ही लुटेरे शॉप से बाहर भागे तो व्यापारी जोर-जोर से चिल्लाने लगा। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उनका पीछा किया। दोनों आरोपी दौड़ने लगे। लोगों की भीड़ ने भी दौड़ाकर एक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा भाग गया था। जो भागा उसके पास पिस्टल थी। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मुख्य आरोपी पर पहले भी हुई थी कार्रवाई अंकित राय (18 साल) आपराधिक प्रवृत्ति का है। गांजा तस्करी मामले में कार्रवाई भी हो चुकी है। 1 दिसंबर को उसने अपने दोस्तों को एमपी से बुलाया और सुकमा में किराए के रूम में रुकवाया था। जहां रहकर तीनों ने लूट की प्लानिंग की थी और ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया। घटना वाली रात कोमल और आर्यन पिस्टल लेकर शॉप में घुसे थे। ………………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… रायपुर के ज्वेलरी-शॉप में महिला ने 2.5-लाख के हार चुराए, VIDEO: धनतेरस के दिन स्टाफ को बातों में उलझाया; सफाई से ज्वेलरी उठाकर पास रख ली रायपुर से लगे आरंग के एक ज्वेलरी शॉप में चोरी का CCTV फुटेज सामने आया है। जिसमें धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदी करने आई महिला ने सोने के 2 हार चुरा लिए। पूरी घटना शॉप में लगे कैमरे में कैद हो गई। मामला आरंग थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *