राष्ट्रीय तैलिक साहू महासंगठन के विस्तार को लेकर चर्चा की

रविवार को राष्ट्रीय तैलिक साहू महासंगठन की सामाजिक बैठक सिविल लाइन में संपन्न हुई। राष्ट्रीय तैलिक साहू महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू, उनकी टीम द्वारा विभिन्न जिलों में बैठक करके सामाजिक समस्याओं पर विचार करना एवं महासंगठन के विस्तार पर चर्चा करने 9 दिवसीय प्रवास किया जा रहा है। इसी तारतम्य में प्रदेश महामंत्री बाबूलाल साहू का सागर आगमन हुआ। साहू ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने और एकजुट करने गांव, तहसील के समस्त सामाजिक बंधुओं को चेन सिस्टम से जोड़कर साथ में खड़ा करना है। समाज के लोगों को शिक्षा की ओर जागृत करना और महिला शक्ति को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने पर विशेष रूप से प्रयास किए जाने पर जोर दिया। बैठक में तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त रविकरण साहू का भी आगमन हुआ। जिनका स्वागत राष्ट्रीय तैलिक साहू महासंगठन के जिला अध्यक्ष अमृतलाल साहू द्वारा किया। इस दौरान जिले के समस्त तहसील अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष एवं पदाधिका​िरयों की बैठक में सहभागिता रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *