जैन समाज ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा:भव्य मंदिर बनाने पर बन गई थी सहमति, लेकिन कुछ लोगों ने तोड़फोड़ कर माहौल बिगाड़ दिया

शनिवार को बरियाघाट में गौड़ बब्बा या क्षेत्रपाल-जी मंदिर में हुई तोड़फोड़ गलत है और इस मंदिर में तोड़फोड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। दरअसल यह हनुमान जी या क्षेत्रपाल जी का जो मंदिर है। इस मंदिर को भव्य मंदिर बनाने पर दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई थी। यह बात पूर्व विधायक सुनील जैन ने रविवार को जैन समाज की ओर से मोराजी में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में कही। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जड़िया परिवार से चर्चा भी हो चुकी थी। लेकिन असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ कर दी। जैन ने कहा कि प्रशासन भी नहीं चाहता था कि मामले का हल हो। उन्होंने बताया कि मैंने स्वयं प्रशासन के लोगों व सीएसपी से दोनों पक्षों के चार-चार लोगों को बैठाकर चर्चा के माध्यम से मामले को सुलझाने कहा था लेकिन अधिकारियों ने दिलचस्पी नहीं ली। जैन ने सोशल मीडिया के माध्यम से अनर्गल पोस्ट डालकर माहौल बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर ब्रहम्चारी पारस भैया, पूर्व पार्षद चक्रेश जैन, मुकेश जैन आदि मौजूद रहे। 7 साल पहले महाकाल हिंदू संगठन से हटाया गया था मोनू आरोपी माेनू जैन पंतनगर निवासी मोनू जय महाकाल हिंदू संगठन से लंबे समय तक जुड़ा रहा। 7 साल पहले उसे संगठन से हटा दिया गया है। संगठन के अध्यक्ष शुभम शुक्ला ने विज्ञप्ति जारी कर आरोप लगाया कि मोनू जैन ने संगठन में भ्रष्टाचार किया था। आरोपी आदर्श जैन मोतीनगर क्षेत्र निवासी आदर्श, मोनू जैन का साथी है। वह खुरई रोड की होटल में काम करता था। सामाजिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा था। उस पर तोड़फोड़ और उपद्रव का आरोप है। जानिए जिम्मेदारों की कहां रही चूक, जिससे बढ़ गया विवाद दोनों पक्षों ने सौंपे ज्ञापन, कहा- मंदिर में तोड़फोड़ गलत, सख्त कार्रवाई हो

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *