बुजुर्ग का एटीएम चेंज कर 14 हजार किए विड्रॉल:दो ट्रांजैक्शन के जरिए की वारदात, मदद के बहाने कार्ड बदला था

अजमेर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुजुर्ग का एटीएम चेंज कर ठगी का मामला सामने आया है। एक बदमाश ने मदद के बहाने बुजुर्ग का एटीएम बदला और करीब दो ट्रांजैक्शन के जरिए 14 हजार रुपए विड्रोल कर लिए। पीड़ित को ट्रांजैक्शन की जानकारी मोबाइल पर आए मैसेज से मिली थी। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस जांच में जुटी है। पीड़ित ने बताया कि वह जेएलएन अस्पताल के नजदीक बैंक ऑफ़ बड़ोदा ब्रांच के पास एटीएम से पैसे निकालने के लिए गए। दो बार ट्रांजैक्शन करने पर विड्रोल नहीं हुआ। तभी एक व्यक्ति आया और उसने बातों में उलझा कर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। पीड़ित ने बताया कि कार्ड ब्लॉक होने के कारण वह वहां से निकल गए थे। जब वह मंदिर पहुंचे तो उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि दो ट्रांजैक्शन के जरिए 14 हजार रुपए विड्रोल कर लिए। जब वापस बैंक पहुंचा और अधिकारियों से बातचीत की तो जांच में पता चला कि उसके पास जो एटीएम कार्ड था वह किसी अन्य व्यक्ति का है। अज्ञात बदमाश ने मदद के बहाने उसका एटीएम चेंज कर लिया। इसकी शिकायत कोतवाली थाने में दी गई। कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *