प्रतापगढ़ पुलिस ने वांछित आरोपी को पकड़ा:चोरी की 6 बाइक बरामद, कई थानों में दर्ज हैं मामले

प्रतापगढ़ पुलिस ने चोरी और नकबजनी के विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे आरोपी विजय मीणा (30) निवासी तालाबखेड़ा को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा के मार्गदर्शन में एक टीम ने इस अभियान को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कुल 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। 10 नंवबर को पीड़ित ने दी थी रिपोर्ट
प्रार्थी दर्पण पटेल निवासी इंद्रा कॉलोनी ने 10 नवंबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि 09 नवंबर की रात उनके घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई थी। इस पर थाना प्रतापगढ़ में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान संदिग्ध विजय मीणा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सबसे पहले प्रकरण से संबंधित चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद की। बाद में, पुलिस रिमांड पर ली गई पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही से कुल 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। इनमें दो स्प्लेंडर प्लस, एक बजाज सिटी, एक ब्लैक पल्सर 150, एक हीरो हंक और प्रार्थी की बाइक शामिल हैं। आरोपी कई मामलों में था वांछित
पुलिस के अनुसार, आरोपी विजय मीणा का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है और वह प्रतापगढ़ तथा अन्य थानों में दर्ज कई चोरी व नकबजनी के मामलों में वांछित था। पुलिस आरोपी के अन्य साथियों की तलाश कर रही है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी दीपक बंजारा, धुड़ाराम, सुनील कुमार, मानसिंह, प्रभुलाल, कृष्णपाल सिंह, संदीप और यशवंत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *