डॉ. अम्बेडकर को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि:झालावाड़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता को किया याद

झालावाड़ में शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया। कार्यक्रम के दौरान, डॉ. भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित सभी लोगों ने उनके योगदान को स्मरण किया। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुराज सिंह हाड़ा ने कहा कि बाबा साहेब के नाम से प्रसिद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर को संविधान निर्माता और शिल्पकार कहा जाता है। उन्होंने संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और समाज में दलितों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाई। जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष डॉ. नंदसिंह राठौड़ ने बताया कि बाबा साहेब अम्बेडकर ने अपना पूरा जीवन समाज में व्याप्त जाति व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष में बिताया। उन्होंने भारतीय समाज में समानता लाने का प्रयास किया और दलितों, पिछड़ों, मजदूर वर्ग तथा महिलाओं को अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांग्रेस नेता विष्णुदयाल रेगर, ओम पाठक, नफीस शेख, भगवती प्रकाश, प्रभुलाल, कन्हैयालाल, प्रमोद कुमार सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर के कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *