भोपाल में दसवीं के छात्र ने फांसी लगाई:पिता ने बेटे को फंदे से लटका देखा, परिजनों का कहना – परेशानी का परिवार से जिक्र नहीं

जहांगीराबाद पुलिस लाइन में रहने वाले एक पुलिसकर्मी के 15 साल के बेटे ने शनिवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों को उसका शव घर के ड्राइंग रूम में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर कारणों की जांच शुरू कर दी है। एसआई गौतम के मुताबिक, मृतक रुद्राक्ष राजावत कैंपियन स्कूल में कक्षा 10 का छात्र था। इन दिनों उसकी मिड-टर्म परीक्षाएं चल रही थीं। शुक्रवार को वह सामान्य रूप से स्कूल से लौटा और रात में माता-पिता के साथ खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। उसने किसी तरह की परेशानी का परिवार से जिक्र नहीं किया था। तड़के करीब साढ़े 4 बजे उसके पिता उठे तो देखा कि रुद्राक्ष ड्राइंग रूम में मफलर के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। परिवार ने तुरंत उसे नीचे उतारा और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोपहर में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस परिजनों और स्कूल स्टाफ से बात कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बच्चे ने यह कदम क्यों उठाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *