टीकमगढ़ में आदिवासी महिलाओं ने किया हाईवे जाम:शराब दुकान हटाने को लेकर प्रदर्शन; थाना प्रभारी बोले- सरकार बिकवाती है, पुलिस नहीं

टीकमगढ़ के बड़ागांव धसान में शनिवार को आदिवासी महिलाओं ने शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन किया। महिलाओं ने टीकमगढ़-सागर हाईवे पर जाम लगाकर शराब दुकान को हटाने की मांग की। यह प्रदर्शन लगभग एक घंटे तक चला। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बताया कि शराब के कारण उनके पतियों की कम उम्र में मौत हो रही है, जिससे बच्चे अनाथ हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शराब के नशे में पति पत्नियों के साथ मारपीट करते हैं, जिससे घर का माहौल खराब हो रहा है और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई प्रभावित हो रही है। परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। “शराब पुलिस नहीं बिकवाती, सरकार बिकवाती है जाम की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिलाओं को शांत करने का प्रयास करते हुए कहा, “शराब पुलिस नहीं बिकवाती, सरकार बिकवाती है। आप लोगों को कलेक्टर के पास जाना चाहिए।” इसके बाद तहसीलदार पलक जैन भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने महिलाओं को शराब दुकान को दूसरी जगह स्थानांतरित करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और जाम खुल गया। प्रदर्शन के दौरान शराब दुकान संचालक अपनी दुकान बंद कर मौके से फरार हो गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *