हरदा जिले के हंडिया थाना क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवती ने रेप का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शुक्रवार रात को पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 69 के तहत केस दर्ज किया। युवती ने अपने घर के सामने रहने वाले एक युवक पर रेप का आरोप लगाया है। एएसपी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि यह घटना 2 दिसंबर को हुई थी। जब वह अपने घर के बाहर खड़ी थी, तब आरोपी महेश ने उसे शादी का झांसा दिया। युवती से घर में जबरन किया रेप आरोपी उसे घर के अंदर ले गया और उसकी मर्जी के बिना रेप किया। युवती ने तुरंत अपनी मां को इस घटना के बारे में बताया। हालांकि, अगले दिन बड़ी बहन का सीजर ऑपरेशन होने के कारण वह तुरंत थाने नहीं जा सकी। आरोपी फरार बाद में युवती ने अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। एएसपी मिश्रा ने आगे बताया कि आरोपी युवक की तलाश के लिए एक टीम भेजी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


