तेज रफ्तार थार ने MBA स्टूडेंट को मारी टक्कर;VIDEO:उछलकर सड़क पर गिरा, डिवाइडर से भिड़ी स्कूटी; 1KM आगे गाड़ी छोड़ भागा ड्राइवर

टोंक में तेज रफ्तार थार ने एक स्कूटी सवार एमबीए स्टूडेंट को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक उछलकर सड़क पर जा गिरा। हादसे के बाद थार सवार व्यक्ति घटनास्थल से 1 किलोमीटर दूरी गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने थार को जब्त कर लिया। बताया जा रहा है कि थार किसी होटल मालिक के नाम पर रजिस्टर्ड है। हादसा कोतवाली थाना इलाके के बड़ा कुआं क्षेत्र में कांग्रेस ऑफिस के सामने गुरुवार रात 10 बजे हुआ। 3 तस्वीरों में देखिए पूरा घटनाक्रम… पिता की दुकान से लौट रहा था नलीन
जानकारी के अनुसार, नलीन जैन (25) गुडगांव में एमबीए की पढ़ाई कर रहा है। कुछ ​दिनों पहले ही वह टोंक आया था। उसके पिता भागचंद जैन की बड़ा कुआं स्थित सब्जी मंडी के पास किराने की दुकान है। नलीन शाम को पिता की दुकान पर उनकी मदद के लिए गया हुआ था। रात को वह दुकान से घर लौट रहा था। इस दौरान कांग्रेस ऑफिस के सामने बने कट से गली में मुड़ रहा था। इस दौरान रॉन्ग साइड से आई थार ने जोरदार टक्कर मार दी। कार की स्पीड इतनी तेज थी कि नलीन उछलकर सड़क पर जा गिरा और स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई। स्कूटी के पार्ट्स सड़क पर बिखर गए थे। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग दौड़कर आए और घायल नलीन को हॉस्पिटल पहुंचाया। उसके कमर में अंदरूनी चोट आई है। रॉन्ग साइड से आई तेज रफ्तार थार
थार का ड्राइवर रॉन्ग साइड में गाड़ी चला रहा था और तेज रफ्तार में घंटाघर से बड़ा कुआं की तरफ जा रहा था। हादसे के बाद वह थार लेकर फरार हो गया और घटनास्थल से 1 किलोमीटर आगे डिपो क्षेत्र में गाड़ी छोड़कर भाग निकला। कोतवाली थानाधिकारी भंवरलाल वैष्णव ने बताया- थार का ड्राइवर और मालिक अभी सामने नहीं आए हैं। गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। थार के शीशे पर काली फिल्म लगी हुई थी। गाड़ी किसी होटल वाले की बताई जा रही है। वहीं घायल के परिवार की ओर से भी कोई शिकायत थाने में नहीं दी गई है। ये खबर भी पढ़ें… महिला क्रिकेटर ने थार से 3 गाड़ियों को कुचला:जयपुर में युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर, मां क्रिकेट एकेडमी चलाती है जयपुर में तेज रफ्तार थार ने एक के बाद दो बाइक और स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। वहीं उसकी बुआ घायल हो गई। थार को महिला क्रिकेटर चला रही थी। टक्कर मारने के बाद वह थार छोड़कर भाग गई थी। बुधवार को पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *