झाबुआ में अंबेडकर को परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि:लोगों ने समरसता के रास्ते पर बढ़ने का लिया संकल्प

डॉ. अंबेडकर समरसता समाज सेवा समिति ने झाबुआ जिले के पेटलावद में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को उनके परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की। यह कार्यक्रम शनिवार को अंबेडकर बस्ती मेंं प्रतिमा स्थल पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि से हुई। इस दौरान वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष, सामाजिक समरसता के संदेश और भारतीय संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। समिति अध्यक्ष नेमालाल मेहसन ने कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल एक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि समानता और न्याय की विचारधारा हैं, जिन्हें याद करना हमारा दायित्व है। सामाजिक समानता का लिया संकल्प इस अवसर पर समिति सचिव मुकेश सिसोदिया, भाजपा अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जगदीश जाटव, पेटलावद मंडल अध्यक्ष संजय कहार, पार्षद ममता गुजराती, सारंगी मंडल अध्यक्ष पप्पू लाल गामड़, महामंत्री रामचंद्र भूरिया, सरपंच संघ अध्यक्ष दिनेश गणावा, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश पारगी, हेमेंद्र सिंह राठौर, देहंडी सरपंच हरि सिंह डामर, भेरूलाल पडियार, विनोद परमार, जितेंद्र जाटव, बबलू परमार, प्रदीप अहिरवार (रायपुरिया), बलदेव सिंह सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे। सभी लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर सामाजिक समानता और समरसता के रास्ते पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और गारिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *