झाबुआ में ‘मेरा भारत’ पहल का उद्घाटन:महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने की कोशिश, 200 महिलाएं जुड़ेंगी

जनजातीय अनुसंधान संस्थान (TRI) की ‘मेरा भारत’ पहल का उद्घाटन झाबुआ जिले के करवड़ स्थित कृष्ण भगवान संकुल में किया गया। पेटलावद की टीम और करवड़ की महिला उद्यमियों ने भोपाल में आयोजित मुख्य समारोह से ऑनलाइन जुड़कर इसमें भाग लिया। इस पहल का उद्देश्य महिला उद्यमियों को जरुरी जानकारी और प्रेरणा देकर उनकी उद्यमिता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में करवड़ की महिला उद्यमियों ने अपनी संघर्ष और सफलता की कहानियां साझा कीं। शांति गामड़ ने कड़कनाथ मुर्गी पालन में, हीरा मोरी ने साड़ी और सिलाई के काम में, और सविता डामर ने सिलाई और रेडीमेड कपड़ों के व्यवसाय में अपनी पहचान बनाई। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना लक्ष्य इस आयोजन में सरपंच विकास गामड़, सीएलएफ अध्यक्ष रेखा मालवीय, WOW (वर्क ऑपर्च्युनिटी एंड वेलबिंग) हब समन्वयक आरती खड़िया, और सारथी टीम से प्रेमलता गामड़ और सपना देवड़ा का खास योगदान रहा। करवड़ WOW हब का लक्ष्य आगामी योजना के तहत 200 महिला उद्यमियों को जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। यह लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में समृद्धि लाने के TRI के संकल्प को दिखाता है, जिससे ‘मेरा भारत’ पहल महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव रखेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *