झाबुआ में 5000 रुपए का इनामी वारंटी गिरफ्तार:पुलिस ने आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी को पकड़ा

झाबुआ पुलिस ने 5000 रुपए के इनामी स्थाई वारंटी बदिया पिता मकना बारिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी पेटलावद न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 67/2020, धारा 25(बी) आर्म्स एक्ट में लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पेटलावद पुलिस को यह सफलता मिली। वारंटी बदिया बारिया कल्याणपुरा थाना क्षेत्र के मुण्डत गांव का निवासी है। पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और उसे धर-दबोचा। इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी पेटलावद निरीक्षक निर्भयसिंह भूरिया के कुशल नेतृत्व में टीम के सदस्यों ने सराहनीय कार्य किया। टीम में कार्यवाहक प्रधान आरक्षक पप्पुसिंह बामनिया, प्रधान आरक्षक अरविन्द बारिया, आरक्षक मुकेश, हालुसिंह, रवि, मुकेश और राहुल शामिल रहे। झाबुआ पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने टीम की इस सफलता पर बधाई दी है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *