हरदा में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर का 70वां महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद, अजाक्स और आकाश सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अंबेडकर चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किए गए और माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। बाबा साहब ने अन्याय के खिलाफ किया संघर्ष परिषद की प्रदेश अध्यक्ष और अजाक्स की पूर्व जिलाध्यक्ष सीमा निराला ने कहा कि बाबा साहब ने समाज में व्याप्त विषमता, अन्याय और भेदभाव के खिलाफ संघर्ष किया था। समानता, स्वतंत्रता और बंधुता पर आधारित समाज के निर्माण का उनका सपना आज भी हम सभी के लिए पथप्रदर्शक है। परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष और अजाक्स के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मसकोले ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन के बारे में बताया कि बाबा साहब के विचार, सिद्धांत और दूरदृष्टि भारतीय लोकतंत्र की नींव हैं। इस अवसर पर राजकुमार मर्सकोले, बलराम आहके, सुभाष मसकोले, ज्योति परते, सुनील चौरे, बबीता जोठे, मीना उमरिया, फूलसिंह उईके, रमेश अहिरवार, पंचम उईके, मुकेश इवने, जीपी.अहिरवार और सुनील उईके सहित अन्य सामाजिक लोग उपस्थित रहे।


