जोधपुर एयरपोर्ट पर 2 दिनों से इंडिगो एयरलाइंस के फ्लाइट रीशेड्यूल होने की वजह से और कैंसिल होने की वजह से परेशान यात्रियों को शनिवार को राहत मिली। जोधपुर से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु शहरों के लिए फ्लाइट नियमित तौर पर वापस से शुरू हो गई। यहां पर आम दिनों की तरह चहल पहल रही। एयरपोर्ट पर शुक्रवार को जहां यात्रियों की भीड़ और हंगामा की स्थिति बनी हुई थी। वहीं शनिवार को दैनिक भास्कर टीम पहुंची तो यहां पर आम दिनों की तरह यात्री आ जा रहे थे। यहां से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, इंदौर, जयपुर, बेंगलुरु के लिए फ्लाइट शुरू हो गई। इसके चलते परेशान यात्रियों ने राहत की सांस ली। यात्रियों ने कर दिया था हंगामा
बता दें कि एयरपोर्ट पर शुक्रवार को फ्लाइट कैंसिल होने की वजह से यात्रियों ने हंगामा कर दिया था। उन्होंने एयरपोर्ट पर इंडिगो के काउंटर कर्मचारियों से बहस भी की। यहां पर आए कई यात्री ऐसे भी थे जिनके एग्जाम थे, किसी को अपने बिजनेस के काम से जाना था।


