दिल्ली में कांग्रेस की वोट चोर गद्दी छोड़ रैली:14 दिसंबर को होगी, प्रतापगढ़ में पदाधिकारियों ने बैठक कर तैयारियों पर चर्चा की

प्रतापगढ़ में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में हुई। इसका मुख्य उद्देश्य 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली की तैयारियों को अंतिम रूप देना और प्रतापगढ़ जिले से अधिकतम कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना था। बैठक में प्रदेश कांग्रेस महासचिव और जिला प्रभारी राजेंद्र यादव मुख्य अतिथि थे, जबकि जिला कांग्रेस अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह राणावत ने अध्यक्षता की। प्रतापगढ़ में राजेंद्र यादव के पहले आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसी दौरान, पंचायत समिति सदस्य खातूराम मीणा को एसटी प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव और राम प्रसाद पाटीदार को ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष दोबारा मनोनीत होने पर भी सम्मानित किया गया। 14 दिसंबर को दिल्ली में होगी रैली रैली के लिए विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा हुई। इसमें बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में जिला कांग्रेस के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे, जिन्होंने रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया। ग्रामीण इलाकों में अभियान चलाने पर जोर दिया आगामी रैली के लिए, पदाधिकारियों ने जिले भर में कार्यकर्ताओं को संगठित करने और गांव-गांव संपर्क अभियान चलाने पर जोर दिया। रणनीति के तहत, बूथ स्तरीय सक्रियता बढ़ाने का निर्णय लिया गया ताकि अधिक से अधिक कार्यकर्ता और आमजन इस अभियान का हिस्सा बन सकें। जिला कांग्रेस अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह राणावत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “केंद्र सरकार ने जनता के जनादेश का अपमान किया है। ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली अन्याय के खिलाफ जनता की आवाज़ बनकर उठ रही है।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *