अमृता हाट मेले में महिलाओं ने खेला खो-खो:जेंडर आधारित हिंसा पर किया जागरूक; 9 दिसंबर तक चलेगा मेला

भीलवाड़ा में चल रहे अमृता हाट बाजार में शनिवार को खो-खो समेत कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 5 दिवसीय मेला जिला प्रशासन, महिला अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से लगाया जा रहा है। शनिवार को मेले का दूसरा दिन है। प्रतियोगितों में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। खो-खो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर गीता मीणा, द्वितीय स्थान पर मंजू शर्मा और तृतीय स्थान पर नीलम बुनकर रहीं। स्मृति जांच प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पिंकू स्वामी, द्वितीय स्थान पर रीमा सेन और तृतीय स्थान पर कांता सुखेजा रहीं। जेंडर हिंसा पर किया जागरूक मेले में आई महिलाओं को जेंडर आधारित हिंसा को लेकर जागरूक करते हुए जानकारी दी गई। यह मेला अपने उत्पादों की वजह से खरीदारों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। मेले में पूरे प्रदेश से 80 स्वयं सहायता समूह भाग लें रहे हैं। मेले में महिलाओं के लिए प्रतिदिन सेमिनार और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मेले में 2 हजार रुपए से अधिक की खरीदारी करने वाले उपभोक्ताओं के लिए लाटरी द्वारा आकर्षक उपहार रखे गए हैं। जिला स्तरीय अमृता हाट मेले का आयोजन 9 दिसंबर तक किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *