गर्भवती महिला को सांप ने डसा:जंगल से लौटते समय घटना, सिरोही रेफर; हालत गंभीर

सिरोही की पिंडवाड़ा तहसील के जोड़ फली वालोरिया के जंगल में शनिवार दोपहर एक गर्भवती महिला को सांप ने डस लिया। लकड़ी लेकर लौट रही महिला को अचेत अवस्था में सिरोही के सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, जोड़ फली वालोरिया निवासी जीवाराम ने बताया कि उनकी पत्नी बदी बाई शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे जंगल से लकड़ियां लेकर लौट रही थीं। रास्ते में अचानक उनके बाएं पैर की एड़ी और पंजे के बीच एक कोबरा सांप ने डस लिया। सांप के काटने के बाद बदी बाई चिल्लाती हुई अन्य महिलाओं की मदद से घर पहुंचीं। परिजन उन्हें तुरंत जेके सीमेंट फैक्ट्री के अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें सिरोही ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। सिरोही ट्रॉमा सेंटर में महिला को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, महिला की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *