नसीराबाद बार एसोसिएशन चुनाव 2025 की चुनावी तस्वीर नामांकन वापसी की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद स्पष्ट हो गई है। बुधवार को नामांकन वापसी के बाद अध्यक्ष पद पर मुकाबला तय हो गया है, जबकि कई अन्य पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें राजेश सुकरिया, आशीष अजमेर, फारूक खत्री और महेश मेहरा शामिल हैं। इन चारों के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। अधिवक्ता वसीम के द्वारा सह सचिव पद व पुस्तकालय अध्यक्ष पद से नामांकन वापसी के बाद सचिव पद पर अधिवक्ता कमलेश गुर्जर, उपाध्यक्ष पद पर शिव सिंह रावत, सह सचिव पद पर परिक्षयवर घुस्सर, कोषाध्यक्ष पद पर रवि चौधरी और पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर अभिषेक जैन निर्विरोध चुने गए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सुशील मौर्य, ऋद्धेश्वर, रमेश रावत और सौरभ अग्रवाल भी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। निर्विरोध निर्वाचित हुए सभी पदाधिकारियों का कोर्ट परिसर में साथी अधिवक्ताओं ने माला पहनाकर, साफा बांधकर और मिठाई खिलाकर ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों ने अपने समर्थकों के साथ प्रचार अभियान तेज कर दिया है। बार परिसर और कोर्ट कॉरिडोर में चुनावी चर्चा जोरों पर है, जिससे वार्षिक चुनाव रोमांचक हो गया है। यह जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुखदेव चौधरी और सहायक निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार शर्मा, मनोज यादव, फिरोज खान तथा कालू राम गुर्जर ने दी।


