पाली में 74 साल की वृद्धा से रेप:चाय-चीनी देने के बहाने दरवाजा खुलवाकर की जबरदस्ती

पाली में एक 74 साल की वृद्धा ने सुमेरपुर थाने में अपने साथ रेप किए जाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता का कहना है कि शाम के समय दो आरोपी चाय और चीनी देने के बहाने उसके घर आए और इस दौरान एक आरोपी ने जबरदस्ती रेप किया। और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार सुमेरपुर थाना क्षेत्र निवासी 74 साल की वृद्धा ने रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि 24 नवंबर 2025 की शाम को मुकेश सिंह और परबत सिंह और पूछा कि खाने-पीने की कोई समस्या हो तो बताना परेशान मत होना। रिपोर्ट में आरोप लगाया कि 24 नवंबर की शाम साढ़े सात बजे दोनों वापस आए और अपने साथ चाय-चीनी लाने की बात कहकर घर का दरवाजा खुलवाया। आरोप है कि जैसे ही उसने दरवाजा खोला परबत सिंह ने उसे जबरदस्ती नीचे गिरा दिया और उसकी इच्छा के विरूद्ध उसके साथ जबरदस्ती की। रिपोर्ट में बताया कि जाते-जाते दोनों यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *