रणथंभौर टाइगर रिजर्व के जोन नंबर 6 में शनिवार एक दुखद हादसा सामने आया। यहां सफारी के दौरान एक महिला पर्यटक पेड़ की डाली लगने से घायल हो गई। जिसके वन विभाग की ओर से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। रणथंभौर टाइगर रिजर्व फर्स्ट के एसीएफ महेश शर्मा ने बताया कि रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के जोन नंबर 6 में रोजाना की तरह पर्यटक सफारी पर गए थे। इसी दौरान यहां एक कैंटर में सवार महिला पर्यटक मीना असनानी निवासी दिल्ली गुप्ता एनीकट के पास ड्राइवर कैंटर को बैक ले रहा था। तभी कैंटर में टैक्निकल समस्या आने से ब्रेक नहीं लग सके और कैंटर ढलान से वापस आ गया और पेड़ से ढ़ाली से महिला पर्यटक घायल हो गई। इसकी सूचना गाइड और ड्राइवर ने वन विभाग को दी। सूचना पर वनाधिकारी नाका राजबाग पहुंचे। जहां से घायल महिला पर्यटक को अपेक्स रणथम्भौर सेविका अस्पताल लाया। जहां महिला का उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार महिला पर्यटक के तीन टांके आए हैं। फिलहाल महिला पर्यटक मीना असनानी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। आपको बता दें कि इससे पहले भी कई बार रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में सफारी पर्यटक घायल हो चुके हैं।


