श्याम महोत्सव में होगा कन्यादान:दो दिवसीय श्याम महोत्सव 13 से, निकलेगी भव्य निशान यात्रा

श्री श्याम कन्या विवाह समिति का दो दिवसीय श्री श्याम महोत्सव 13, 14 दिसम्बर को रामपुरा बाजार में आयोजित किया जाएगा। जिसके पोस्टर का शनिवार को विमोचन किया गया। महोत्सव के तहत् 14 दिसम्बर को 5 कन्याओं का कन्यादान भी किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक अभिषेक शर्मा ने बताया कि 13 दिसंबर को सुबह 11 बजे श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी। जो टीलेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर फर्नीचर मार्केट, मल्टीपरपज स्कूल, सूरजपोल गेट, कैथूनीपोल थाना, गंदीजी की पुल, पुरानी सब्जीमंडी, अग्रसेन बाजार होते हुए रामपुरा रामपुरा मुख्य बाजार पर समाप्त होगी। इसी दिन रात 8 बजे रामपुरा बाजार में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसमें त्रिशा सुथार समेत ख्यातनाम कलाकार प्रस्तुति देंगे। निशान यात्रा में डीजे और बग्घियां शामिल होंगी। साथ ही, खाटू श्याम बाबा की भव्य झांकी बनाई जाएगी। 14 दिसंबर को सुबह 10 बजे से सर्वजातीय निशुल्क कन्या विवाह आयोजित होगा। जिसमें संतों के सान्निध्य में जरूरतमंद कन्याओं के हाथ पीले किए जाएंगे। इस दौरान वर वधु की निकासी निकाली जाएगी। जो रामपुरा मुख्य बाजार से शुरू होकर आर्य समाज रोड, धान मंडी होते हुए वापस विवाह स्थल पर पहुंचेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *