प्रतापगढ़ के मिनी सचिवालय कार्यालय परिसर में 63वां नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस समारोह गरिमामय माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत सरकार के राष्ट्रपति और राजस्थान सरकार के राज्यपाल के शुभकामना संदेशों के वाचन से हुई। नागरिक सुरक्षा के डिप्टी चीफ वार्डन श्री उमेश कुमार रैदास ने ये संदेश पढ़कर सुनाए और स्वयंसेवकों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसा आयोजन संगठन की निष्ठा, सेवा भावना और आमजन की सुरक्षा के प्रति निरंतर समर्पण को दर्शाता है। समारोह में आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा के चीफ वार्डन श्री देवीलाल मीणा ने आपदा प्रबंधन की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक समाज की सबसे मजबूत कड़ी होते हैं, जो आपात स्थिति में प्रशासन के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्यों में अहम जिम्मेदारी निभाते हैं। इस दौरान उन्होंने आपदा से बचाव, राहत कार्य संचालन और सुरक्षा उपकरणों के सही उपयोग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। सीपीआर और आर्टिफिशियल रेस्पिरेशन का लाइव डेमो श्री मीणा ने भविष्य में संभावित आपदाओं से निपटने के उपायों, त्वरित राहत कार्यों और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की प्रमुख पद्धतियों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान सीपीआर, आर्टिफिशियल रेस्पिरेशन और मानव बैसाखी तकनीक का लाइव डेमो दिया गया। स्वयंसेवकों को इन तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी कराया गया, ताकि वे आपात स्थितियों में तुरंत और प्रभावी सहायता प्रदान कर सकें। बड़ी संख्या में स्वयंसेवक रहे मौजूद समारोह में मनोज सुथार, बलवंत सिंह, गणेशलाल मीणा, रामचन्द्र मीणा, शंकरलाल मीणा, दिनेश मीणा, भंवरलाल बलाई, ईश्वर रैदास, प्रशान्त सेन, हरीश व्यास, विजय कुमावत, विनोद बंजारा, मुकेश प्रजापत, प्रेमलता रैदास, दीपक राव, ईश्वर मीणा, गोविंद सिंह, दिलखुश सेन, भूपेंद्र सिंह, जुगलकिशोर, महेंद्र सिंह, कन्हैया लाल राव, राधेश्याम राठौर, महेश मीणा, कुशाल सिंह, शोभागमल मीणा, जीवनलाल मीणा, भवरलाल रैदास, लखन कुमावत, रोशलाल बंजारा, राजेश सेन, गोपाल पाटीदार, कानसिंह, विनोद भोई, शिवलाल रैदास, रमेश रैदास, समरथ रैदास, विक्रम मीणा, मुकेश राव, कपिल साहू और गोपाल सिंह सहित अनेक नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक उपस्थित रहे।


