जालोर में स्कूल वाहनों की जांच के दौरान ड्राइवर भागा:विधिक सेवा प्राधिकरण ने दर्ज कराई FIR; नियमों के उल्लंघन पर टीम ने काटे चालान

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जालोर के द्वारा बाल वाहिनियों की जांच के लिए चलाया जा रहा विशेष अभियान शनिवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। इसी कड़ी में शुक्रवार को जांच के दौरान एक वाहन चालक द्वारा लापरवाही से भागने का प्रयास करने पर उसके खिलाफ पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को संयुक्त जांच टीम जिसमें ट्रैफिक पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल भंवरदान, होमगार्ड और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्मिक हिंगलाज दान और श्यामसुंदर विश्नोई के द्वारा स्कूल वाहनों की नियमित जांच कर रही थी। इसी दौरान एक स्कूल वाहन चालक ने पांच मिनट में दस्तावेज देने का बहाना कर वाहन की चाबी कर्मचारी को सौंपी, लेकिन अचानक वाहन स्टार्ट कर तेज गति से लापरवाही पूर्वक भागने लगा। इस दौरान टीम के कर्मचारियों, वाहन में बैठे विद्यार्थियों और आसपास मौजूद नागरिकों की जान को गंभीर जोखिम उत्पन्न हो गया। टीम द्वारा घटना की सूचना तत्काल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव को दी गई, जिसके बाद इस पूरे मामले को गंभीर मानते हुए स्थानीय पुलिस थाने में चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। बाद में पता चला कि संबंधित वाहन केंद्रीय विद्यालय के छात्रों को लेकर जा रहा था, जबकि वाहन बचपन स्कूल, जालोर से संबद्ध निकला। चालक की पहचान कर ली गई है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है। 7 वाहनों पर चालान, दो में क्षमता से अधिक बच्चे बैठे मिले
शनिवार को गठित जांच टीम जिसमें हेड कॉन्स्टेबल विक्रम सिंह, हिंगलाजदान और श्यामसुंदर विश्नोई ने स्कूल वाहनों की जांच की। इस दौरान 7 वाहनों को नियमों का पालन नहीं करने पर चालान किया गया। दो वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चे बैठे हुए पाए गए, जबकि अन्य वाहन सुरक्षा मानकों का पालन नहीं कर रहे थे। चालक के खिलाफ होगी कार्रवाई
सचिव अहसान अहमद ने कहा, कार्यालय इस गंभीर उल्लंघन को अत्यंत गंभीरता से लेता है। कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। संबंधित चालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। प्रकरण की सतत निगरानी की जाएगी ताकि दोषी को विधि अनुसार दंडित किया जा सके। यह खबर भी पढ़े…जालोर में विनायक फाउंडेशन एकेडमी की बस सीज:स्कूल बसों के ड्राइवर वर्दी में नहीं थे; वाहन पीले रंग में नहीं थे; जज निरीक्षण पर निकले

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *