सवाईमाधोपुर में मां कॉमक्षा ज्योतिष शोध संस्थान शास्त्री नगर सवाईमाधोपुर की ओर से 14 दिसंबर को पांचवां नि:शुल्क अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसी के साथ ही यहां धर्म संसद का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश कई बड़े ज्योतिषार्च शिरकत करेंगे। यह जानकारी रणथंभौर रोड स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान आयोजनकर्ता आचार्य ताराचंद शास्त्री ने दी। इस दौरान आयोजन मंडल के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। देश के कई बड़े ज्योतिषार्च कार्यक्रम में शिरकत करेंगे ताराचंद शास्त्री ने बताया कि यह आयोजन हर साल की तरह इस साल भी रणथंभौर रोड स्थित होटल सिद्धि विनायक में अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश-विदेश के लगभग 500 ज्योतिषाचार्य भाग लेंगे। ज्योतिष के क्षेत्र में जो भी अपने व्यवसाय, व्यापार, नौकरी, सुख-शांति आदि की जिज्ञासा रखते हैं, वह इस कार्यक्रम में आकर शंका समाधान कर सकते हैं। कार्यक्रम संयोजक राज शर्मा ने बताया कि 13 दिसम्बर की शाम सवाईमाधोपुर के लोगों के लिए ज्योतिषाचार्यों की ओर से नि:शुल्क कुण्डली विश्लेषण किया जाएगा। यह कार्यक्रम पूर्णतया नि:शुल्क आयोजित किया जा रहा है। जिसके रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए हैं। आपको बता दें कि इससे पहले सवाई माधोपुर चार बार नि:शुल्क अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन आयोजित हो चुके हैं।


