हरदा में सड़क हादसे में ट्रक चालक गंभीर घायल:टिमरनी जाते समय पिकअप से भिड़ंत, भोपाल का निवासी ड्राइवर

हरदा में शनिवार शाम को इंदौर-बैतूल हाईवे पर हुए एक सड़क हादसे में एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, घायल ट्रक चालक की पहचान भोपाल के अशोका गार्डन निवासी आशिक (पिता हाजी शहादत, उम्र करीब 45 साल) के रूप में हुई है। वह अपने हेल्पर छोटू कोरी के साथ गाडरवाड़ा से धान लेकर हरदा आया था। हरदा में धान खाली करने के बाद उसे मक्का भरने के लिए टिमरनी मंडी जाना था। हरदा से टिमरनी जाते समय हाईवे पर पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने ट्रक की ड्राइवर साइड में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ट्रक चालक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि हेल्पर सुरक्षित है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *