पंजाब के गुरदासपुर में एक कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस उसे सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लेकर आई थी, लेकिन इलाज के दौरान ही अस्पताल से फरार हो गया। वार्ड के बेड पर पुलिस को बस हथकड़ी मिली। इसमें एक तरफ से बेड पर ताला लगा हुआ था। आरोपी ने बीते 21 नवंबर को कांग्रेस नेता की दुकान पर फायरिंग कर दी थी। आरोपी ने उनसे फिरौती मांगी थी। जिसके बाद बटाला पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया था। जहां से इलाज के लिए उसे बटाला के सरकारी अस्पताल के एक प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया। बदमाश के अस्पताल से भागने के बाद हड़कंप मच गया, PHOTOS 15 दिन पहले ही पकड़ा था आरोपी
गुरदासपुर के बटाला सिविल अस्पताल से शनिवार को बदमाश कंवलजीत उर्फ लवजीत सिंह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उसने 21 नवंबर को कांग्रेस नेता गौतम गुड्डू सेठ से फिरौती मांगी थी। फिरौती न देने पर उनकी दुकान पर फायरिंग कर दी। इसके बाद बटाला पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी कंवलजीत को 27 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया था। एनकाउंटर में उसके पैर में गोली लग गई थी। इसके बाद उसे इलाज के लिए बटाला के सरकारी अस्पताल के प्राइवेट वार्ड के कक्ष में भर्ती कराया गया था। सिटी प्रभारी बोले- सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे
सिटी थाना प्रभारी ने बताया कि एनकाउंटर में घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती था। वॉशरूम जाने के बहाने वहां से भाग गया। उन्होंने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सभी नाकों पर सूचना दे दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।


