सेंसेक्स में 150 अंक से ज्यादा की गिरावट:निफ्टी भी 70 अंक गिरा, सरकारी बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी 6 जनवरी को सेंसेक्स 150 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 79,070 के स्तर पर ओपन हुआ। निफ्टी में भी 70 अंक की गिरावट है, ये 23,930 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में गिरावट और 12 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 34 में गिरावट और 17 में तेजी है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में PSU बैंक सबसे ज्यादा 2.94% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी का IPO आज ओपन होगा स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO आज ओपन होगा। निवेशक 8 जनवरी तक इसके लिए बिडिंग कर सकेंगे। 13 जनवरी को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार
इससे पहले शुक्रवार यानी 3 जनवरी को सेंसेक्स 720 अंक की गिरावट के साथ 79,223 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 183 अंक की गिरावट रही, ये 24,004 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट और 10 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 32 में गिरावट और 18 में तेजी थी। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में IT सेक्टर सबसे ज्यादा 1.41% की गिरावट के साथ बंद हुआ था। वहीं, बैंकिंग, फार्मा, हेल्थकेयर और फाइनेंशियल सर्विसेज 1% से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए थे। जबकि, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.26% और मीडिया सेक्टर में 1.70% की तेजी थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *