रांची में मैक्लुस्कीगंज का पारा 40, कांके 4.50

बर्फीली हवाओं से झारखंड के अधिकतर जिला शीतलहर की चपेट में है। रांची सहित राज्य के 11 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार पिछले 24 घंटे में रांची के मैक्लुस्कीगंज का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और कांके का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान है। शीतलहर और कनकनी से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ठंड ने लोगों की दिनचर्या बदल दी है। सुबह की शुरुआत पहले 5 से 6 बजे होती थी, अब 8 से 9 बजे हो रही है। ठंड की वजह से सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। शाम ढ़लते ही लोग घरों में दुबक जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आग सहारा बन रहा है। कहां का तापमान कितना जिला न्यूनतम गुमला 3.0 रांची 10.0 जमशेदपुर 9.4 डाल्टेनगंज 6.1 बोकारो 8.2 देवघर 9.5 कोडरमा 9.6 खूंटी 5.4 लातेहार 9.0 लोहरदगा 8.5 प. सिंहभूम 8.5 10 जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट, छाएंगे बादल मौसम विभाग ने 7 दिसंबर को रांची में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया है। 7 को दोपहर तक सर्दी का अधिक असर रहेगा। दोपहर बाद मौसम में बदलाव होगा। आसमान में बादल छाएंगे। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी। अगले दो दिन न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। 9 दिसंबर से बादल साफ होने के बाद एक बार फिर ठंड में बढ़ोतरी होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *