5वीं नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का हुआ आगाज

रांची | खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में शनिवार को पांचवीं नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। भारतीय टेबल टेनिस एसोसिएशन के दिशा-निर्देश पर झारखंड स्टेट टेबल टेनिस एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि झारखंड के खेल निदेशक शेखर जमुआर थे, जबकि विशिष्ट अतिथि जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव रहे। देशभर से 1500 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है। यह चैंपियनशिप 13 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी । पहले दिन अंडर-11 और अंडर-13 वर्ग के क्वालिफिकेशन मुकाबले खेले गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *